नगर के ऐतिहासिक अलम नौचंदी और 19 नवंबर को होने वाले जुलूसे अमारी के मद्देनजर मुसलमानों के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली, पानी, सफाई आदि की व्यवस्था मुकम्मल किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
डीएम को सौंपे गए पत्रक में कहा गया है कि जलसे को शिया धर्म गुरु मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद संबोधित करेंगे। मांग की गई है कि जुलूस के मद्देनजर बिजली और पानी की मुकम्मल व्यवस्था की जाए। नगर में साफ सफाई और सुरक्षा के भी
इंतेजाम किए जाएं। मांग की गई हा कि इमामबाड़ा दालान की ओर आने वाले रास्ते पर दोनों तरफ से मजलिस शुरू होने से लेकर जुलूस के निकलने तक ट्रैफिक व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में शहंसाह हुसैन, सलमान अब्बास, अलमदार, अनवर अब्बास, रजा मेहदी, सैय्यद मुहम्मद, निसार हुसैन, नजमी, अयात आदि मौजूद थे।