फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों, बेसहारों के मसीहा थे बाबा संत गाडगे

Fri, 24 Feb 2017 12:55 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
संत गाडगे जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकालते लोग। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
 जिला धोबी कल्याण समिति द्वारा गुरुवार को हिंदी भवन में बाबा संत गाडगे की 141वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बैंड बाजा, रथ व झांकी के साथ शोभा यात्रा भंडारी  स्टेशन से निकलकर हिंदी भवन में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि निखिलेश सिंह ने कहा कि बाबा संत गाडगे राष्ट्रीय संत थे। वे दलितों, गरीबों व बेसहारों के मसीहा थे। विशिष्ठ अतिथि कृषि वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार व डा. मातादीन ने कहा कि बाबा संत गाडगे ने अपने संदेश में कहा था कि दलितों, गरीबों व बेसहारों की सेवा ही सच्चा धर्म है। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप कन्नौजिया, डा. संजय कुमार, संतलाल, डा. रमेश आदि रहे। उधर डा. बीआर अंबेडकर पुस्तकालय एवं सामाजिक समिति दीवानी तिराहा द्वारा बाबा संत गाडगे की जयंती मनाई गई। डा.लालमणि, मनराज आदि रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें