फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकान हटाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
खेतासराय के पोरईखुर्द नरवा स्थित देसी शराब की दूकान हटाने के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
 पोरईखुर्द नरवा स्थित देसी शराब की दुकान को शिव मंदिर के सामने से हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। खबर मिलने पर पहुंचे लेखपाल ने ग्रामीणों को एक सप्ताह के अंदर शराब का ठेका हटाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। गांव स्थित शिव मंदिर के सामने सरकारी देसी शराब की दूकान है। इससे थोड़ी दूर प्राथमिक विद्यालय है। शिव मंदिर और शिक्षा मंदिर के बीच शराब की दुकान को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार आवाज उठाई।

लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज गांव की महिलाओं का गुस्सा शनिवार को अचानक फूट पड़ा। हाथ में लाठी डंडा लिए महिलाएं नारेबाजी करते शराब की दुकान पर पहुंच गईं। शराब की दुकान पर लगा साइन बोर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


उसके सामने प्रदर्शन करने लगीं। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अपनी मांग के आगे वे हरगिज तैयार नहीं थी। मौके पर मौजूद लेखपाल अजय पांडेय ने एसडीएम रमाकांत वर्मा से बात कर अवगत कराया। लेखपाल ने एक सप्ताह का समय मांगा। इस दौरान एसडीएम के नाम लेखपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें