फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर की आवाज बुलंद

Sun, 26 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मांगों को लेकर शनिवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते किसान यूनियन के लोग।
विज्ञापन
 विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू)ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की मांग की। मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौपा। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि किसानों को अन्नदाता की दर्जा दी जाती है, लेकिन उनकी समस्याओं को निस्तारित करने का कार्य नहीं किया जाता है। जिसके कारण किसानों को तमाम तरह की समस्याओं को झेलना पड़ता है।

कभी सूखे से फसलें नुकसान होती है तो कभी ओला वृष्टि आदि से फसलों की क्षति होती है। जिससे किसानों की कमर टूट जाती है। वे भूखों मरने को विवश हो जाते हैं। किसानों के इस दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है। जिसको लेकर किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा एवं सूखे से ग्रसित किसानों को 50 हजार तक का कर्ज माफ करने की मांग की। धरने में रामनाथ, राजेंद्र सिंह, सुशील यादव, अशोक यादव, राजेंद्र यादव, बाबूराम, राजमणि, शोभनाथ, नंदलाल, उदयनाथ, सरस्वती, मंजू शर्मा, दुर्गावती, जड़ावती उपाध्याय, माधूरी सिंह, गीता व रामसूरत गौतम आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें