फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के शहर तक पहुंचाने वाली राह, निकाल रही राहगीरों की आह.

विज्ञापन
30- महाराजगंज में सड़क पर बने गड्ढों में जमा बारिश का पानी वह उसके बीच से गुजरता हम भारी वाहन गड्ढों - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
महराजगंज/सुजानगंज। पहले से ही बदहाल सड़कों का बारिश के बाद बुरा हाल हो गया है। गड्ढों में पानी भरने के बाद इन सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। कई जगह सड़कें किनारों पर सड़क कट गई हैं, जिनसे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। वर्ष 2016 में बनकर तैयार हुए प्रयागराज से शाहगंज होते हुए गोरखपुर को जोड़ने वाली सड़क का हाल भी कुछ ऐसा ही है। ओवरलोड डंफर और ट्रकों की आवाजाही से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके चलते इस पर चलना कष्टकारी हो गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग जिले के व्यस्त मार्गों में से है। मगर भारी वाहनों की आवाजाही से इस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों ने इसकी शिकायत की तो गड्ढे भर दिए गए, मगर बारिश गड्ढों में भरी मिट्टी बह गई। एबीएस स्कूल, महराजगंज पड़ाव, यूबीआई, हाट गोदाम सहित कई स्थानों पर जानलेवा गड्ढे पर बन गए हैं। गड्ढों में बरसाती पानी भरने से बाइक सवार चोटहिल होकर आए दिन गिर रहे हैं। निवासी सुनील मोदनवाल, विजय कुमार केसरी, नंदन का कहना है कि बैंक और गोदाम के कारण इस मार्ग पर दिन भर आवाजाही रहती है।
प्रयागराज को जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, सोनौली से जोड़ने वाले इस मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर नगर से जिले की सीमा पर स्थित पांडेयपुर तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। मुंगराबादशाहपुर नगर से जौनपुर जिले की सीमा पांडेयपुर (बुढ़िया के इनारा) के बीच भी सड़क बदहाल है। प्रयागराज से जिले की सीमा तक सड़क तो अच्छी बनी है, लेकिन जौनपुर की सीमा में यह सड़क चलने लायक नहीं है। राहगीर इसी मार्ग से हिचकोले खाते हुए आवागमन को विवश हैं। प्रयागराज से शाहगंज जाने वाली मुख्य सड़क कई जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। पेट्रोल पंप सुजानगंज, बाबा धीरदास पुल के नजदीक बने गड्ढे जानलेवा हैं। क्षेत्र के बसरही बाजार, सुजानगंज थाना, चैनपुर, नागौली, उमरपुर के बीच में कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। बड़ी गाड़ियों के पहिए से पड़ने वाले कीचड़ से राहगीरों में आए दिन विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें