फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता की मौत का कारण पूछने आए मायके वालों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर कजगांव में शनिवार की देर रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों से बेटी के मौत का कारण जानना चाहा तो उन्होंने पिता व अन्य को पीटकर घायल कर दिया। थाने पर पहुंचकर मायका पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

राजेपुर टेडवां निवासी ओमप्रकाश के बेटे गौरव की शादी आठ वर्ष पूर्व गाजीपुर के खरौना गांव निवासी अनिल सिंह की बेटी शालिनी सिंह से हुई थी। पति गौरव रोजी रोजगार के चलते गोरखपुर में रहता है और दो-चार दिन पूर्व ही राजेपुर आया था। बताया जाता है कि शनिवार की रात शालिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हालचाल लेने के लिए शालिनी को फोन किया तो ससुराल वालों ने बताया गया कि शालिनी की तो मौत शनिवार की देर रात हो गई है। सूचना पर विवाहिता के पिता अनिल सिंह व बड़े पिता सुरेश सिंह अन्य लोगों के साथ रविवार की दोपहर 12 बजे बेटी के ससुराल पहुंचे। उन लोगों ने बेटी शालिनी की मौत का कारण जानना चाहा तो वहां पर पहले से एकत्र गांव वाले व ससुराल वालों से उनका विवाद हो गया। इस दौान चले लाठी डंडे से सुरेश सिंह लहूलुहान हो गए तो अन्य को हल्की चोटें आई हैं। विवाहिता का एक बेटा आदित्य (7) है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने तहरीर ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें