फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिना अनुमति कर दिया ऑपरेशन, मृत पैदा हुआ बच्चा, अधिक खून बहने से प्रसूता की भी मौत

विज्ञापन
प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल स्टाफ से जानकारी लेतीं पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के इंद्रावती अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मृत नवजात पैदा होने और प्रसूता की मौत पर परिजनोें ने बुधवार की रात हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर रात 11 बजे पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया है। साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने देर रात कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। बताया कि अस्पताल को ऑपरेशन करने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

पवारा थाना क्षेत्र के सजईकला गांव निवासी ज्वाला ने बताया कि वो पत्नी रेनू (30) को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार की भोर में करीब पांच बजे भर्ती कराया। परिजन ने डॉक्टर को बताया कि यह तीसरा बच्चा है। इससे पहले दो में नार्मल प्रसव हुआ था। दोपहर करीब डेढ़ बजे डॉक्टर ने बताया कि नार्मल प्रसव में दिक्कत है, ऑपरेशन करना होगा। परिजनों की सहमति पर ऑपरेशन किया गया लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ। पत्नी की हालत भी गंभीर हो गई। उसे जिले के एक निजी अस्पताल में भेजा गया, लेकिन अधिक खून बहने से करीब साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। शव लेकर इंद्रावती अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर समेत स्टाफ मौके से भाग गया।
परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी रात आठ बजे पुलिस को दी गई। रात में एडिशनल सीएमओ राजीव यादव और सीएचसी अधीक्षक डॉ अजय सिंह अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में केवल दो स्टाफ नर्स मिलीं। कोई वैध प्रपत्र नहीं मिलने पर अस्पताल सील कर दिया गया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। हालांकि बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में ऑपरेशन करने की अनुमति नहीं है। अनियमितता बरतने वाले अस्पताल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित सूचना दी गई है। साथ ही क्षेत्र में चल रहे सभी निजी अस्पतालों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा।- डाॅ. अजय सिंह, अधीक्षक, सीएचसी, मछलीशहर
-

मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार से संपर्क कर पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने और कोई कार्रवाई नहीं करने की लिखित सूचना दे दी है।-प्रतीमा वर्मा, सीओ, मछलीशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें