धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव में तिलक समारोह के दौरान संगीत की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। घायल की तहरीर पर विशाल, प्रिंस समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आजमगढ़ के नसरतपुर निवासी सुरेश चंद्र जायसवाल ने 27 मई थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 मई को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव में एक तिलक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में म्यूजिक की तेज आवाज पर कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह वापस जाने के लिए बाइक चालू कर रहे थे, तब विशाल, प्रिंस और दो अन्य अज्ञात लोगों ने उन पर डंडे से हमला कर दिए। किसी तरह से स्थानीय लोगों के जुटने पर वह सब वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगा सागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधार गांव के दो नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद