फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में आई तेजी तो मरीजों की संख्या भी बढ़ी

विज्ञापन
24- बक्सा क्षेत्र के गोपालापुर गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेने पं? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पिछले 15 दिनों के दौरान जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। प्रवासी मजदूरों के आने के बाद प्रशासन ने जांच की गति बढ़ाई तो मरीजों के मिलने की रफ्तार में भी तेजी आई है। दस मई तक सिर्फ 1161 सैंपल लिए गए थे और पूरे जिले में सिर्फ नौ पॉजीटिव केस थे। बाद के 15 दिनों में तकरीबन सोलह सौ सैंपल में 121 नए मामले आए हैं। यह सभी प्रवासी मजदूरों से जुड़े हैं।
विज्ञापन

देश में कोरोना का असर शुरू होने के बाद जिले में भी इसकी जांच के लिए सैंपलिंग शुरू कर दी गई थी। 23 मार्च को पहला कोरोना पॉजीटिव मरीज मिला था। इसके बाद से 10 मई तक जिले में सिर्फ नौ केस चिह्नित हुए थे। इसमें भी एक की जांच पलवल में हुई थी। तब सैंपलिंग और जांच की गति धीमी थी। रोजाना 34-40 सैंपल ही लिए जा रहे थे। डेढ़ महीने में केवल 1161 सैंपल ही लिए जा सके थे। प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो प्रशासन ने भी सैंपलिंग की गति बढ़ाई। पिछले 15 दिनों में करीब साढ़े सोलह सौ सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 121 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। अभी भी 296 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब रोजाना 70-80 सैंपल लिए जा रहे हैं।
आए दो लाख से अधिक प्रवासी
जौनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने का एक बड़ा कारण प्रवासी मजदूर भी हैं। चार मई से जिले में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आना शुरू हुआ। अब तक 83 ट्रेन आ चुकी हैं, जिसमें कुल 103400 यात्री है। इन यात्रियों में 41462 सिर्फ जौनपुर के हैं। अन्य जिलों में आई ट्रेनों से भी करीब 19480 मजदूर जिले में आए हैं। ट्रेनों के माध्यम से आने वाले श्रमिकों की संख्या 60 हजार से अधिक है। इससे कई गुना लोग निजी साधन ट्रक, कार, पिकअप, बाइक, साइकिल व अन्य साधनों से आए हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक करीब दो लाख लोग अब तक जिले में बाहर से आ चुके हैं। प्रत्येक गांव में एक-एक व्यक्ति का पूरा डाटा तैयार कराया जा रहा है। सभी की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें