फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाईकोर्ट के आदेश पर नव निर्मित पुलिस बूथ टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर सेवईनाला में दो महीने पहले बने नव निर्मित पुलिस बूथ को हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को जेसीबी से तोड़वा दिया गया। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर सेवईनाला में आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बीते 5 मई को सीओ सिटी देवेश सिंह और तत्कालीन थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव के द्वारा नव निर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया था। पुलिस बूथ बनने के बाद इस पर हर रोज दो हेड कांस्टेबल और हल्का प्रभारी सुबह और शाम को बैठते भी थे। 13 मई को किरतापुर गांव के राम बुझारत यादव ने जिस जमीन पर पुलिस बूथ बना था उसे चारागाह की जमीन बताते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की। इसमें सुनवाई के उपरांत 3 जुलाई को पुलिस अधीक्षक और मौजूदा थाना प्रभारी जफराबाद को हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि चारागाह की जमीन से नव निर्मित पुलिस बूथ को हटवा दिया जाय। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार शाम 5 बजे तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार और थाना प्रभारी जफराबाद विश्वनाथ प्रताप सिंह पहुंच गए। अधिकारियों की उपस्थिति में जेसीबी लगवाकर पुलिस बूथ को तोड़वा दिया गया। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ भी इकट्ठा रही।
विज्ञापन


जिस समय बूथ का निर्माण हो रहा था उस समय सर्वसहमति थी। उस समय यह जानकारी नहीं थी कि जमीन ग्राम समाज की है। जनहितयाचिका बाद में दाखिल हुई। - देवेश सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें