मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के रानीपट्टी गांव में बगीचे में शौच करने गई एक महिला को पड़ोसी ने लाठी से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया है। घायल महिला को परिजन कोतवाली लेकर आए, जहां नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।
रानीपट्टी गांव निवासी बीरबल यादव का पुत्र जय सिंह यादव एवं विजय बहादुर यादव में काफी दिनों से बगीचे की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह विजय बहादुर की पत्नी सोना देवी बगीचे की तरफ नित्यक्रिया के लिए गई थी। लौटकर आई तो बीरबल यादव की बहु सरिता देवी से कहासुनी करने लगी। इसी दौरान सरिता देवी की देवर जयसिंह यादव ने घर के अंदर से लाठी लाकर अपना बगीचा बताते हुए कहासुनी कर सोना देवी के ऊपर लाठी से वार कर दिया। जिससे सोना देवी के शरीर में काफी चोटे आई। घायल सोना देवी को परिजन उठा कर थाने ले आए। घायल महिला का पति पुलिस को नामजद तहरीर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जय सिंह यादव को गिरफ्तार कर थाने ले आई। साथ ही घायल महिला को मेडिकल मुआयना के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडि़याहूं भेजा। इस संबंध में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।