भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के समापन पर मंचासीन अतिथि
- फोटो : jaunpur
भाजपा विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में पार्टी सबसे अधिक सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार बनाएगी। वह नगर स्थित एक पैलेस में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
मुंगराबादशाहपुर विधायक सीमा द्विवेदी ने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जातिवाद व साम्राज्यवाद की राजनीति नही करती है। कौशाम्बी इलाहाबाद के सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ यूपी मे सरकार बनाएगी।
कार्यकर्ता इसके लिए पूरे उत्साह से जुट जाएं। जिसका चुनाव में लाभ जरूर मिलेगा। नव नियुक्ति प्रदेश महामन्त्री व पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने कार्यकर्ताओ से एक जुटता की अपील की। कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही यूपी फ तह किया जाएगा। भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। पूरे जोश के साथ जिम्मदारियों का निर्वाहन कार्यकर्ताओं को करना है।
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय तथा संचालन डा. अजय सिंह ने किया। शिविर में जिला महामंत्री गिरीश चंद्र यादव, राजदेव सिंह, ईश्वर देव सिंह, डा. रामशंकर पान्डेय, बांकेलाल सोनकर, सन्तोष मिश्र, मृत्युंजय प्रताप सिंह, महेन्द्र विजय शुक्ल, गिरीश शर्मा, राजीव केशरी, दिनेश चौधरी, राजेश रघुवंशी, रमेश मिश्र, अशोक सोनकर शेषघर तिवारी, पिन्टू सिंह मौजूद थे।