फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेमी ने रस्सी गला कसकर की युवती की हत्या, 5 मीटर तक घसीटकर शव घर के पास छोड़ा

विज्ञापन
हत्या-ब्यूटी गौतम की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के कोइरीपुर गांव में रविवार की देर रात रात प्रेमी ने पड़ोस में रहने वाली युवती को बुलाया। रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पांच मीटर घसीटकर शव उसके घर के बगल में छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चाचा अवधेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बड़े भाई कमलेश गौतम की 19 साल की बेटी ब्यूटी पड़ोस के हर्ष गौतम (24) साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह ब्यूटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। परिजनों को जानकारी होने पर युवती ने साफ मना कर दिया था। इससे नाराज होकर हर्ष ने रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। शव घर के बगल फेंक दिया। ब्यूटी रोज रविवार की रात अपनी मां के साथ रात 12 बजे बाहर सोने गई थी। सुबह उसकी चाची ने देखा कि घर के बगल उसका शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना घर के लोगों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव ने बताया ब्यूटी के घर के समीप से शव घसीटकर लाने के निशान भी मिले हैं। परिजनों को आशंका है कि आरोपी ने रस्सी से गला कसने के बाद करीब पांच मीटर दूर तक घसीटा भी है, जिसके बाद शव को वहीं, छोड़कर घर चला गया। पुलिस ने चाचा अवधेश की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी हर्ष गौतम से पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपी ब्यूटी से शादी करना चाहता था। लेकिन उसके परिवार के लोग तैयार नहीं थे। इधर, ब्यूटी की शादी तय होने की जानकारी उसे हुई तो उसने उसे बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
-
बीएससी की छात्रा थी ब्यूटी, पिता मुंबई से रवाना
ब्यूटी के पिता कमलेश गौतम मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं। वह क्षेत्र के एक काॅलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोपी का उसके ही घर के पीछे घर है। बेटी की हत्या के बाद पिता घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें