शहर आए दिन लगने वाले जाम सेे लोग ऊब गए हैं। सोमवार को भी कलेक्ट्रेट के पास जाम के झाम में लोग पूरे दिन फंसे रहे। जाम से जूझ रहे लोगों का कहना है कि शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा जिस दिन शहर में कहीं न कहीं
घंटों जाम न लगता हो। कलेक्ट्रेट में रोज डीएम, एसपी कार्यालय आते जाते हैं, वहां भी हर रोज जाम लगता है। यहां आटो चालक और ठेला, खोमचा वालों द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर खड़ी होने के कारण जाम लगता है। इसके अलावा शहर के
आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर लोगों को दिन में कई बार जाम से जूझना पड़ता है। बावजूद प्रशासन कोई इंतजाम नही कर रहा है। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जाम का स्थान चिह्नित करने के बावजूद
प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। रोज जाम लगने के कारण शहर के ओलंदगंज, कलेक्ट्रेट, ओलंदगंज-टीडी कालेज रोड, कोतवाली, चहारसू सद्भावना तिराहा, सुतहट्टी, नवाब युसूफ रोड, रासमंडल चौक सहित कई स्थानों पर गुजरने में लोगों को
डर लगने लगा है। कारण कब वह जाम में फंसकर परेशान हो जाएंगे कहा नही जा सकता। कहने को यातायात पुलिस के नाम पर होमगार्डों को तैनात किया गया है, लेकिन वह पाकेट गरम कर नियमों की ऐसी की तैसी कर देते हैं। कुल
मिलाकर प्रशासन ने तो जाम का प्वाइंट चिन्हित किया और न ही कोई कारगर पहल ही हो सकी। आए दिन लगने वाले जाम से छात्रों के साथ मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी गुस्सा भ्ाड़क सकता है। कलेक्ट्रेट पर लगने वाले जाम से भ्ाी लोग परेशान रहते हैं।