भाजपा कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से आशीष गुप्ता को नगर अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर श्रम प्रकोष्ठ की ओर से सदर चुंगी स्थित नगर कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें नवनियुक्त नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता को माला पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही उनको नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई। नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि मैं पार्टी को हर संभव प्रयास कर नित आगे बढ़ाने से लेकर मजबूती
प्रदान करने का कार्य करुंगा। बस आप सभी का भरपूर सहयोग मिलता रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता की कुंजी समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा करना नितांत
आवश्यक है। जिला कोषाध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई दी है। साथ ही पार्टी ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को भी दायित्व सौपा। उसे सकुशल पूरा करने का आह्वान किया। जिला मंत्री मानिक चंद्र सेठ ने
कहा कि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से संगठन मजबूत हुआ है। नगर में पार्टी परचम लहराने में सफल होगी। पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील सेठ ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की नगर इकाई ही जनपद का चेहरा होता है। स्वागत करने वालों
में संतोष त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव नंदलाल यादव, डा.संजय पांडेय, डा.रंजना सिंह, माधुरी गुप्ता, आलोक मिश्र, बृजमोहन शुक्ला, रत्नेश त्रिपाठी, ब्रम्हेश शुक्ला, मेलका सिंह, सतीश सिंह, बिष्णु सेठ, गौतम गुप्ता, परविंद चौहान, आशीष त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।