फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर की पहचान बन गया है रेलवे क्रासिंग पर लगने वाला जाम

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर में फाटक बंद होने के बाद जाम के बाद लगा जाम। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा की सबसे बड़ी समस्या जाम मानी जाती है, जो कम होने का नाम नहीं ले रही है। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर थाने के आगे रेलवे क्रासिंग पर लगने वाला जाम आजादी के बाद से मुद्दा बना हुआ है। लेकिन इसे लेकर अब तक किसी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। हालांकि नेता से लेकर सरकार तक आश्वासनों की घूंट जरूर पिला देती है। लेकिन, धरातल पर काम शून्य से आगे नहीं बढ़ सका। सपा शासनकाल में बाईपास स्वीकृत था तो भाजपा शासन पूरे पांच साल में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। चुनाव नजदीक आते-आते इसकी मांग जोर पकड़ लेती है और मंत्री तक इसे लेकर सपने दिखाने लगते हैं, लेकिन चुनाव बाद सब कुछ ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र व्यावसायिक दृष्टिकोण से काफी अहम है लेकिन जाम की समस्या सबसे बड़ी है। सपा शासन में बाईपास बनाने का प्रस्ताव हुआ तो लगा कि जाम की समस्या से अब निजात मिल जाएगी। लेकिन भाजपा शासन आते ही उस ग्रहण लग गया। अभी तक न तो बाईपास बन सका और न ही रेलवे का ओवरब्रिज लोग जाम से हर वक्त जूझते नजर आ रहे हैं। सिर्फ आश्वासनों की घुट्टी पिलाई जा रही है। - आलोक गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल
नगर के विकास के लिए जाम की समस्या से निजात मिलना बेहद जरुरी है। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर पड़ने वाला रेलवे का फाटक कोढ़ में खाज साबित हो रहा है। कई कई घंटों तक लोग जाम मे फंसे रहते हैं। इमरजेंसी में मरीजों की मौत भी जाम में फंसने की वजह से हो जाती है। जब तक ओवरब्रिज या बाईपास का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक जाम की यह समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जाएगी। - शैलेंद्र साहू
विज्ञापन

नगर की सबसे बड़ी समस्या जाम है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों की दुकानदारी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लगातार कई घंटों तक लगने वाला जाम लोगों के लिए जी का जंजाल साबित हो रही है। जाम की समस्या से हर कोई परेशान है। मुंबई जाने के लिए लोग इसी मार्ग पर सफर करते हैं फिर प्रयागराज या फूलपुर से ट्रेन पकड़ते हैं। जाम की वजह से अधिकांश लोगों की ट्रेन छूट जाती है। समस्या का समाधान जरूरी है। - आकाश गुप्ता
नगर की सबसे बड़ी और अहम समस्या रेलवे फाटक बंद होने के बाद लगने वाला जाम है। जाम की समस्या अति गम्भीर है इमर्जेंसी मे प्रयागराज आ जा नहीं सकते हैं। गंभीर मरीज जाम की वजह से दम तोड़ देते हैं। नेताओं की बड़ी फौज नगर क्षेत्र में है, लेकिन कोई सार्थक पहल अब तक नहीं हो सकी है। सपा सरकार में बाईपास का प्रस्ताव था लेकिन सरकार बदलते ही मामला बंद डब्बे में चला गया। - राजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें