फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान का पहला एक घंटा होता है महत्वपूर्ण,रहे सर्तक: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी दीपक अग्रवाल और आईजी रेंज वाराणसी के सत्यनारायण ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि निर्वाचन के संबंध में सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनपद को 32 जोन एवं 261 सेक्टर में विभाजित किया गया है। वहीं 18 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलट की प्रिंटिंग हो चुकी है। 80 प्लस मतदाताओं, दिव्यांग एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलट से मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 24 फरवरी से मतदान कार्मिकों का दूसरा प्रशिक्षण टीडी कॉलेज में दिया जाएगा। इस दौरान मतदान कार्मिकों को पोस्टल बैलट से मतदान कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने जिले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग की तैयारियों को बताया।
आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान का प्रथम एक घंटा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी सतर्क रहेंगे। पार्टी रवानगी के समय ईवीएम एवं अन्य उपकरण अच्छे से चेक कर लें। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि जहां पर मतदान प्रतिशत कम हो। वहां पर जाकर समस्याओं का विश्लेषण करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराया जाए। प्रत्येक गांव के 5 लोगों का मोबाइल नंबर अवश्य रखें। आईजी रेंज वाराणसी के सत्य नारायण ने कहा कि ऐसे बूथ जहां पर आसानी से नहीं पहुंचा जा सके। उनको पूर्व में ही चिन्हित कर लिया जाए। सभी मतदान केंद्रों पर वैकल्पिक लाइट की व्यवस्था की जाए। मतदान केंद्र के छत पर भी पुलिस के बल तैनात रहे तथा सभी अधिकारियों के वाहन में दंगा नियंत्रण यंत्र अवश्य रहे। इसके पूर्व आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी दीपक अग्रवाल एवं आईजी रेंज वाराणसी के सत्यनारायण ने टीडी डिग्री कालेज में बने बूथ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय सहित समस्त रिटर्निगिं ऑफिसर क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें