फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरही से पहले कार्रवाई ने कम किया दुख 

Fri, 30 Sep 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
आतंकवादी शिविर पर भारतीय सेना की कार्रवाई से खुश होकर मड़ियाहूं में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते लोग।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में गत दिनों आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए सरायख्वाजा के भकुरा गांव निवासी राजेश सिंह के पिता राजेंद्र सिंह का कहना है कि पीआके में आतंकवादियों के शिविरों पर कमांडो की कार्रवाई से उनके कलेजे को ठंडक पहुंची है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उड़ी की घटना के बाद ही कश्मीर में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर देना चाहिए था, लेकिन देर से ही सही पर शहीदों की तेरहवीं से पहले ही ऐसी कार्रवाई कर के सेना ने उनके दुख को कम कर दिया है।   उन्होंने कहा कि लोगों से भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की खबर मिली तो सुनकर उनको गम में भी खुशी महसूस हुई।

उन्होंने कहा कि मेरा बेटा दस आतंकियों को मार कर मरता तो मुझे इतना दुख नहीं होता जितना आज हो रहा है। पत्नी जूली सिंह का कहना है कि इस कार्रवाई ने सैनिकों का हौसला बढ़ाया है। पति के शहीद होने पर उन्हें गर्व है। जूली का कहना है कि सेना को आतंकियों के जितने कैंप हैं उसे ऐसे ही चढ़ाई कर के नष्ट कर देना चाहिए।
विज्ञापन


पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंपों को नष्ट करने की भारतीय सेना की कार्रवाई पर लोगों जगह-जगह आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद बैंकर्स महेंद्र नाथ सेठ, राधारमण जायसवाल, गोतम सोनी आदि ने हर्ष जताया है।

अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, विशाल यादव, चतुर्भुज यादव, संजय यादव ने इस कार्रवाई पर हर्ष जताया है ।भाजपा के युवा नेता अमित सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया हैै।

केराकत: भाजपा युवा नेता आनंद श्रीवास्तव, मनोज कमलापुरी, जितेश साहू, साहबलाल, गप्पू, अमित कमलापुरी आदि ने मिठाइयां बाटी और पटाखे छोड़े। अधिवक्ता अनिल सोनकर, राजमणि यादव, संजय पहलवान आदि अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी की।

 मीरगंज में लोगों ने पटाखे छोड़कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। जलालपुर : व्यापारमंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, गणेश सेठ, डा. हर्षचंद्र ने खुशी जताई। मड़ियाहूं: हुजूमपट्टी चौराहे पर भाजपा नेता शमशेर सिंह के  नेतृत्व में व्यापारमंडल बार एसोसिएशन के लोगों ने हर्ष जताया।

इस मौके पर डा. प्रेम प्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू, आदि मौजूद रहे। खुटहन: ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजबहादुर यादव, मेवालाल यादव, श्यामबहादुर, विवेक, सुदामा ने पटाखे छोडे़ और नारेबाजी की।खुटहनः स्‍थानीय चौराहे पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव के नेतृत्व मे जुटे दर्जनों ग्रामीणों ने जमकर आतिशबाजी कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी किया।

 उधर थाने के बगल प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्याम बहादुर यादव के नेतृत्व में भी आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशियां जतायी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का पर्याय बना पाकिस्तान बातचीत से नहीं बंदूक और बारूद से ही सुधरेगा। इस मौके पर मेवालाल यादव, देवनाथ यादव, टंकू बाबा, प्रदीप यादव, राना यादव, विवेक, सुदामा यादव आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें