नगर के कृपाशंकर नगर में एक सर्राफा की दुकान में बृहस्पतिवार की रात अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाई। वहीं,आग कैसे लगी और कितने का नुकसान हुआ की जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि घटना में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया के बदल विनित कुमार मोदनवाल की सर्राफा की दुकान है। शाम को पौने सात बजे दुकान में बंद करने के बाद वे अपने पुरानी बाजार स्थित आवास पर चले गए। इसी बीच दुकान में आग लगने की खबर उन्हें मिली तो परिवार और आसपास के भी लोग पहुंचे। वहीं, धुंआ और आग की लपटों को देख सड़क और आसपास के दुकानदार सहम गए थे। पड़ोस के डा.तेजबहादुर यादव और उनके अस्पताल के स्टाफ के लोग अग्निशमन के लिए रखे सिलेंडर से आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन, आग तब तक बेकाबू हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को दी गई, जो करीबी आठ बजे मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर क्षेत्राधिकारी अतर सिंह,प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय भी आग पर काबू पाने के लिए डटे रहे। उन्होंन बताया कि घटना में हुए नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है। आग कैसे लगी यह भी स्पष्ट नहीं है।