फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्राओं ने 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा समस्याएं सुनने पहुंचे कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और मूलभूत समस्याओं को लेकर मंगलवार को छात्राओं ने कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छात्रा नेत्री ईश्विका सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कक्ष, शिक्षक, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
कुलपति ने छात्राओं से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली और स्वयं प्रबंध अध्ययन संकाय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह और प्रबंध अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अविनाश डी. पार्थिडकर मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्राओं ने प्रबंध अध्ययन संकाय में पर्याप्त कक्ष, मेज-कुर्सी, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
संगणक प्रयोगशाला में खराब कंप्यूटरों की मरम्मत या उन्हें बदलने तथा संगणक विषय के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की।
व्यवसाय प्रशासन के विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त कक्ष और वाणिज्य के द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कक्षाएं संचालित करने की मांग की गई। केंद्रीय पुस्तकालय में पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराने और खराब फर्नीचर की मरम्मत की मांग भी शामिल रही।
शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर लिए गए चार हजार रुपये शुल्क का मुद्दा उठाते हुए भ्रमण से वंचित विद्यार्थियों के शुल्क पर नियमानुसार निर्णय लेने की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें