16- पराऊगंज बाजार में लड़की को बरामदगी न होने से से नाराज परिजनों ने लगाया जाम।
- फोटो : JAUNPUR
जलालपुर। क्षेत्र के पराऊगंज बाजार से 25 दिन पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त नहीं करा सकी है। इससे क्षुब्ध परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने शनिवार को जलालपुर -थाना गद्दी मार्ग पर पराऊगंज बाजार में लगभग साढे बारह बजे जाम लगा दिया। इस दौरान किशोरी के पिता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से रोक लिया। एक सप्ताह में लड़की बरामद करने का अश्वासन देकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
जलालपुर थाने के एक चौकीदार की बेटी बीते 20 अगस्त को पराऊगंज बाजार के पास से गायब हो गई। परिजनों ने 25 अगस्त को कुछ लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन उसका पता लगाने का प्रयास नहीं किया। इससे आक्रोशित परिजन शनिवार को पराऊगंज बाजार में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान लड़की को बरामद करने और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकीइंचार्ज हरिश्चंद्र सिंह, एसआई अखिलेश यादव व हेड कांस्टेबल हरिंद्र कुमार ने परिजनों की सभी मांग मानते हुए लड़की को एक सप्ताह में बरामद करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया। आधे घंटे मार्ग जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। वहीं लोगों को आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।