फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन और टेबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के कई कॉलेजों में बुधवार को दूसरे दिन भी टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर बच्चों के चेहर खिल उठे। देर शाम तक कॉलेजों में स्मार्टफोन के लिए छात्रों की कतार लगी रही। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया। बुधवार को करीब 612 छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।
विज्ञापन

मीरगंज के सर्वोदय महाविद्यालय में 41 छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। नागरिक पीजी कॉलेज में विधानसभा परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन डॉ. रवि कुमार मिश्र एवं डॉ. सुनील कुमार कनौजिया ने किया। महराजगंज में राय रतन बहादुर सिंह कॉलेज व बंशा देवी महाविद्यालय में ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह भाजपा नेता विनय सिंह द्वारा बीए, बी फार्मा के छात्रों को 63 स्मार्टफोन 36 टेबलेट वहीं 218 एमए व डीफार्मा के छात्रों को स्मार्टफोन वितरण किया गया। इस दौरान रॉय रतन बहादुर सिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव, वंशा देवी विद्यालय के डॉ. मार्कंडेय सिंह, डायरेक्टर अजय सिंह, प्रेम कुमार, बच्चा सिंह, आनंद प्रकाश, अनिल श्रीवास्तव सहित विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मडियाहू पीजी कॉलेज में पूर्व विधायक डॉ. लीना तिवारी के हाथों 820 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक ने किया। शाहगंज: ताखा पश्चिम स्थित राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पारसनाथ यादव ने कहा कि सरकार की इस योजना से विद्यार्थियों को डिजिटल एजुकेशन में बढ़ावा मिलेगा और तकनीकी रूप से छात्र-छात्राएं मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें