फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर से बेधड़क होता रहा प्रवासियों का प्रवेश

विज्ञापन
20- मुंगराबादशाहपुर चौराहे से ट्रक पर बैठकर बार्डर पार कर जाते प्रवासी श्रमिक। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/मीरगंज। गैर प्रांतों से पैदल या ट्रकों से घर लौट रहे प्रवासियों को बार्डर पर ही रोकने के आदेश का रविवार को जिले में कोई असर नहीं दिखा। पड़ोसी जिलों से लगती सभी सीमाओं पर प्रवासी मजदूरों से भरे ट्रकों की आवाजाही जारी रही। बार्डर पर उन्हें न तो रोकने का कोई इंतजाम था और न ही उनकी जांच, नाश्ता, भोजन की ही कोई व्यवस्था की गई थी। तमाम मजदूर पैदल ही गंतव्य की ओर जाते नजर आए।
विज्ञापन

जिले से भदोही, प्रयागराज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और वाराणसी की सीमा लगती है। प्रवासी मजदूरों का जिले में प्रवेश प्रयागराज और प्रतापगढ़ की सीमा से ही हो रहा है। मजदूर ट्रकों पर भर कर जिले में आ रहे हैं। बड़ी संख्या में पैदल ही उनका जत्था जाता दिख रहा है। औरैया हादसे के बाद सीएम ने सभी जिले की सीमाएं सील करते हुए किसी भी मजदूर को पैदल न जाने का आदेश दिया था। सीमाओं पर ही बसें लगाकर उन्हें नजदीकी क्वारंटीन सेंटर में भेजने की हिदायत दी गई थी। स्थानीय प्रशासन ने एक दिन पहले इसके अनुपालन की घोषणा भी कर दी, मगर रविवार को कहीं भी इस पर अमल होता नहीं दिखा। मुंगराबादशाहपुर से लगती प्रयागराज की सीमा से बड़ी संख्या में प्रवासी पैदल या ट्रकों, मालवाहकों में भरकर जिले में प्रवेश किए। जंघई के पास बाहर से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेट्स भले लगे थे, मगर कोई वाहन नहीं रुक रहा था। कई ट्रक प्रवासी मजदूरों को लेकर मछलीशहर की तरफ गए। कमोवेश यही हाल सिंगरामऊ में प्रतापगढ़ और गौराबादशाहपुर में आजमगढ़ सीमा पर भी बना रहा।
डीएम-एसपी ने किया बार्डर का निरीक्षण
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार ने रविवार को जौनपुर-प्रतापगढ़ के हरिहरपुर बॉर्डर का निरीक्षण किया। राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंगरामऊ और सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर में बने शेल्टर होम का भी जायजा लिया। डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बॉर्डर से कोई भी प्रवासी मजदूर ट्रक के माध्यम से या पैदल जनपद में न प्रवेश करे। उनके लिए वहीं बस लगाई जाए और तहसील स्तर पर बने शेल्टर होम तक पहुंचाया जाए। राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में डीएम ने प्रवासी मजदूरों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें