प्रसाद तिराहे के पास कोयला लदा पलटा ट्रक।
- फोटो : संवाद
धर्मापुर। जौनपुर-केराकत हाईवे स्थित प्रसाद तिराहे के पास एक कोयला लदा खड़ा ट्रक अचानक लुढ़ककर पलट गया। घटना के दौरान ट्रक चालक व खलासी ढाबे पर खाना खा रहे थे। ट्रक पलटने पर चालक और खलासी मौके से भाग गए।
गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात वाराणसी से एक कोयला लदा ट्रक चालक और खलासी प्रसाद तिराहे के पास खड़ी कर ढाबे पर खाना खा रहे थे। उसी बीच अचानक ट्रक किसी वाहन के टच होने पर लुढ़ककर पलट गया। तेज आवाज सुन कुछ दुकानदार मौके की तरफ दौड़े। इस बीच ट्रक पलट चुका था और कोयला बाहर गिर गया था। ट्रक में कोई मौजूद नहीं था। चालक और खलासी ढाबे से ही भाग गए। एक खड़ी कार भी ट्रक के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक मालिक को सूचना दी गई है।