फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खुल गए पट, सज गए माता रानी के दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर समेत ग्रामीणांचल में रविवार की शाम मां दुर्गा के पटाभिषेक हुए। इसी के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन को मां भगवती के दरबार खुल गए। वैदिक मंत्रोचार के बीच पंडालों के पट खुलते ही देवी भक्त मां भगवती के जयघोष करने लगे। जिससे पूजा पंडाल गुलजार हो गए। जगह-जगह पूजा पंडालों में मां का दर्शन पाकर भक्त निहाल हुए जा रहे थे। भीड़ उमड़ती रही और जयकारे से वातावरण में भक्ति की खुशबू फैलती रही।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन समिति के सदस्य तैयारियों में लगे रहे। फिर शुभ मुहूर्त आते ही विभिन्न पंडालों में घंटे-घड़ियाल व शंख ध्वनियों के बीच पट खोलने का सिलसिला शुरू हो गया। पंडालों से भक्ति गीतों की गूंज उठने लगी। शाम ढलते ही शहर की फिजा दूधिया रंग के प्रकाशमय हो गई। पुरुष, महिला व बच्चे देवी दर्शन को पंडालों में पहुंचने लगे। दर्शनार्थियों की रात को चहलकदमी से नगर गुलजार रहा। नगर के ओलंदगंज फल वाली गली, बदलापुर पड़ाव, कोतवाली, मियांपुर समेत अन्य स्थानों पर बने पूजा पंडालों में पूजा अर्चन के लिए शहर से लेकर गांवों तक के लोग पहुंचने लगे। शाहगंज, केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं, बदलापुर, नौपेड़वा, खुटहन, खेतासराय, सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर आदि ग्रामीण इलाकों में भी आकर्षक पूजा पंडाल सजाए गए हैं। सभी पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। मेला में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटे और किसी को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता जैसे महामंत्र से पंडाल गूंजते रहे। मां देवी दुर्गा की आस्था के सामने सारे तंत्र कम पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें