फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भिखारीपुर गांव में साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पंखे के कील से साड़ी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास,ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के भभौरी गांव निवासी मनोज की पुत्री कोमल की शादी 22 नवम्बर 2024 को भिखारीपुर गांव निवासी सुरेश के पुत्र सुभाष के साथ हुई थी। विदाई के कुछ दिन बाद ही विवाहिता का पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर चला गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अमर बहादुर ने बताया कि बुधवार को दिन में परिवार के लोग अपने काम काज के लिए बाहर गए थे। विवाहिता दोपहर में अपने ससुर से मोबाइल फोन लेकर छत पर बने कमरे में चली गई । उसके बाद ससुर थोड़ी देर बाद खेत में चले गए। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो बहू को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू कर दी। छत पर कमरे में देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन

खिड़की से देखा तो उसका शव पंखे के कील में साड़ी के फंदे से लटकता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाली।
विवाहिता के पिता ने ससुराली जनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है । तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सुभाष, ससुर सुरेश व सास चंपादेवी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का मुकदामा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें