फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती के किनारे जंगल में मिले जानवरों के शव, सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के चावरी सलामतपुर गांव के पास गोमती नदी के किनारे जंगल में पिछले 24 घंटे के भीतर घड़रोज, सियार, लोमड़ी आदि जानवरों के 13 शव मिलने से गांव में हड़कंप मचा है। ग्रामीण इस बात से भयभीत हैं कि कहीं इन जानवरों की मौत कोरोना से हुई होगी तो यहां संक्रमण तेजी से फैल सकता है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी ऐसी किसी घटना से अभी अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

चंवरी सलामतपुर गांव निवासी अधिवक्ता एनपी सिंह का कहना है कि 24 घंटे के भीतर जंगल में चार नील गाय, पांच सियार, चार लोमड़ी के शव ग्रामीणों ने देखे हैं। पूरे जंगल की तलाश की जाए तो यह संख्या और बढ़ सकती है। गांव के लोगों का कहना है कि मृत जानवरों के शव का वन विभाग को पोस्टमार्टम कराना चाहिए, ताकि उनकी मौत के कारण का पता चल सके। गांव के लोग अब खौफ के कारण जंगल की तरफ ही नहीं जा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी रेंज बक्शा अशोक कुमार सिंह का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें अभी तक नहीं थी। ऐसा है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें