फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः दंपती ने डीएम आफिस के सामने बच्चे संग किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

Fri, 11 Oct 2019 05:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाले दंपती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादी दंपती के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप मच गया। लोगों ने दोनों को किसी तरह से बचाया। सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरूआ गांव निवासी भानुप्रताप सिंह ने अपनी पत्नी एवं बच्चे के साथ शुक्रवार को डीएम कार्यालय के सामने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


घटना के वक्त डीएम जनसुनवाई कर रहे थे।  दंपती ने अधिकारियों पर फरियाद नहीं सुनने का आरोप लगाया है। इसकी भनक पाते ही आधिकारियों के होश उड़ गए। लोगों ने किसी तरह दोनों को पकड़कर आत्मदाह करने से बचाया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पैतृक भूमि पर उन्हीं के चाचा द्वारा उनका हिस्सा नहीं दिया जा रहा है ।

उनका कहना है कि वह इसको लेकर वह सीएम पोर्टल, जनता दरबार, थाना दिवस, तहसील दिवस में फरियाद लगा चुके हैं। लेकिन वहां से कोई कार्यवाही नहीं हुई । उधर जिलाधिकारी का कहना है कि एसडीएम सदर को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें