फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र तक नए रूप में दिखेगा शहर, एक ही रंग में रंगी जाएंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें नगर के कायाकल्प को लेकर कई प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद उसे कराने का फैसला लिया है। इनमें शहर के सौंदर्यीकरण हेतु कोतवाली चौराहे, शाहीपुल तक के समस्त दुकानों को एक ही रंग से रंगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल की मौजूदगी में व्यापारियों ने कई सुझाव दिए। इनके आधार पर हुसैनाबाद अम्बेडकर पार्क के निकट वेडिंग जोन बनेगा। जाम से निजात दिलाने के लिए यहां कुल सात ब्लाक बनाया गया। इनमें ब्लाक नंबर 5 व 6 केवल फलों की बिक्री व ब्लाक नंबर 7 फास्ट फूड्स की बिक्री हेतु अन्य 1,2,3,4 में सब्जी आदि ठेले हेतु आवंटन करने का फैसला लिया गया। सभी ब्लाकों की रूप-रेखा तैयार करने एवं उसका अस्थायी आवंटन लॉटरी के माध्यम से पूर्व में उसी स्थल पर लगा रहे वेंडरों को देने हेतु पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया। ट्रायल के तौर पर कोतवाली चौराहा से शाहीपुल तक दोनों पटरियों के दुकानों पर डिस्प्ले बोर्ड एक ही आकार एवं एक ही रंग से लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही तय किया गया किया कि मैरून कलर पर क्रीम से लिखे एक डिजाइन का ही दुकान के बाहर बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। यह कार्य नवरात्रि प्रारंभ के दिवस तक पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल दिनेश टंडन, जौनपुर नगर उद्योग अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु, राधे रमण जायसवाल, अशोक साहू, श्रवण जायसवाल, मधुकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें