फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन की खोदाई से फिर ठहरा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सीवर लाइन की खोदाई ने बृहस्पतिवार को फिर शहर को जाम में जकड़ दिया। जोगियापुर से सिविल लाइन तक घंटों जाम लगा रहा। लंबी कतारों के बीच वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत से किसी तरह यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। अलग-अलग मोहल्लों में काम होने के चलते सड़कें खोद दी गई हैं। जोगियापुर में पिछले दिनों एक हिस्से की खोदाई हुई थी, मगर काम पूरा नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार को फिर से खोदाई शुरू कर दी गई। बीच सड़क पर जेसीबी से खोदाई के कारण वाहनों का आवागमन थम गया। आधे सड़क पर जेसीबी और अन्य मशीनें खड़ी रहने से शेष हिस्से में जैसे-तैसे वाहन निकल रहे थे। इसके चलते लंबा जाम लग गया। सद्भावना रोड से जोगियापुर होते हुए सिविल लाइंस तक वाहनों की कतार लगी थी। धीरे-धीरे कर वाहन निकल रहे थे। मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस के जवानों ने किसी तरह वाहनों को निकलवाया। बाद में जेसीबी सहित अन्य मशीनों को किनारे कराया गया। इसी तरह शहर के ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, पॉलीटेक्निक चौराहा आदि क्षेत्रों में भी पूरे दिन वाहन जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें