फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लोकतंत्र को नियंत्रित करने के प्रयास में है केंद्र सरकार

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद व अन्य। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
ज़िला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से रविवार को सुख्खीपुर में पत्रकार वार्ता हुई। इसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लोकतंत्र को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। सरकार चाहती है कि पूरा लोकतंत्र एक तरह के एसआईआर सिस्टम में बदल जाए, जहां
विज्ञापन

जनता की आवाज़ को दबा दिया जाए और संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बनाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर बीजेपी और आरएसएस का अनुचित प्रभाव लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर रहा है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में जिस तरह चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया, वह लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है। बिहार में तो हद पार करते हुए चुनावी रिकॉर्ड को तोड़कर उसे डकैती की तरह नष्ट किया गया जो देश के इतिहास में अभूतपूर्व है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीजेपी और ओवैसी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, दोनों ही जाति-विशेष और धर्म-विशेष की राजनीति करके समाज को बांटने की राजनीति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ आज देश का आम जनमानस खड़ा है, जिसका प्रमाण पूरे देश ने भारत जोड़ो यात्रा और वोट चोरी यात्रा के दौरान देखा है। उन्होंने जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस की टीमों द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने सराहना की।
मौके पर ज़िलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान, पूर्व अध्यक्ष लालजी चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यवीर सिंह, लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें