मरीजों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को स्वास्थ्य इकाईयों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में 244 मरीजों का इलाज हुआ। मौसम में बदलाव के कारण खांसी, और सर्दी के मरीज ज्यादा आए।
तेजीबाजार: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. श्री निवास निगम की देखरेख में 52 मरीज का उपचार किया गया। डॉ. निगम ने बताया की सांस से संबंधित मरीज सबसे अधिक आए। टाइफॉइड, सर्वाइकल, वायरल बुखार, सुगर, खांसी, अस्थमा, इस्नोफिलिया, सर्दी के मरीज आए। पांच गर्भवती महिलाओं का एएनएम रंभा सिंह ने जांच की। आयरन, विटामिन आदि को गोलियां दी गईं। इस दौरान फार्मासिस्ट, वार्डबॉय, एलटी उपस्थित रहे। मछलीशहर: जमालपुर पीएचसी पर 26 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। डॉ. आरके यादव ने बताया कि 10 पुरुष, 12 महिलाओं और 4 बच्चों का इलाज किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि मरीजों की जांच कर दवा दी गई।