खुटहन। पनौली गांव में निर्माणाधीन मकान में विवाहिता गुड़िया (48) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी लालमनि विश्वकर्मा को लक्ष्मीशंकर मोड़ से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दरवाजा लगाने के बाद हमने कई बार उसकी मरम्मत की।
लेकिन गुड़िया बार-बार शिकायत करती और ठीक से दरवाजा नहीं लगाने की बात कहकर उस पर झल्ला जाती। गुस्से में आकर ईंट से सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। पनौली गांव निवासी मुख्तार अहमद की पत्नी गुड़िया सोमवार को अपने निर्माणाधीन मकान में फर्नीचर का काम देखने पहुंची थी। वहां विवाद के बाद बढ़ई मिस्त्री ने उसकी हत्या कर दी। दोपहर में जब स्कूल से उसकी बेटियां घर लौटीं और निर्माणाधीन मकान में मां का शव देखकर चिल्लाने लगीं। संवाद