फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
मछलीशहर तहसील सभागार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ती पत्र देती राज्य सभा सांसद सीमा द्वि
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं एवं महिला कल्याण के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मछलीशहर के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, महामंत्री पीयूष गुप्ता, सीडीओ ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक आठ हजार रुपये मानदेय मिलता था। इसे बढ़ाकर 12 हजार किया जाएगा। सहायिकाओं को चार हजार की जगह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। उन्हें पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा भी दी जाएगी। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील सोच एवं जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश में लगातार ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सीडीओ धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। मछलीशहर तहसील में सभागार में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने 28 आंगनबाड़ी को नियुक्ति पत्र 8 कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाने वाली आंगनबाड़ी में 14 मछलीशहर, 7 सुजानगंज और 7 मुंगरा बादशाहपुर की रही। मछलीशहर की 4, सुजानगंज और मुंगरा बादशाहपुर की दो-दो कार्यकत्रियों को प्रशस्ति दिया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार, तहसीलदार सुरेंद्र वर्मा, सीडीपीओ राकेश मिश्रा, डॉ. संतोष तिवारी, शिवाकांत, जंग बहादुर यादव मौजूद रहे। बदलापुर। ब्लॉक सभागार में बदलापुर, महाराजगंज एवं बक्सा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम मोहम्मद अमान, एडीओ पंचायत रणजीत सिंह, अरुण सिंह, सुनीता रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें