फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने चारपाई पर सो रहे किशोर को रौंदते हुए खाई में पलटी कार..

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के डी असर्राबाद गांव में शुक्रवार को चारपाई पर सो रहे किशोर को रौंदते हुए कार हाइवे किनारे खाई में पलट गई। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर घटना को लेकर आक्रोशित परिवार और गांव के लोगों ने एक घंटे तक बलिया-लखनऊ राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के करौदी कला थाना क्षेत्र के मगरसन खुर्द निवासी तिलकधारी का बेटा लवकुश (15) अपने चाचा रामतीरथ के साथ लकड़ी चिराने के लिए डी असर्राबाद आया था। यहीं, बलिया-लखनऊ राजमार्ग के किनारे उसके मौसा राममूर्ति का घर है। जहां दोनों सुबह 10 बजे आए थे। इसके बाद लवकुश यहीं रूक गया और उसके राम तीरथ लकड़ी चिराने के लिए आरा मशीन की दुकान पर चला गया। बताते हैं कि शाम करीब साढ़े तीन बजे लवकुश घर के सामने पेड़ के नीचे चारपाई लगाकर सो रहा था, तभी सुल्तानपुर से शाहगंज की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे से उतर गई और लवकुश की कुचलते हुए खाई में पलट गई। इससे लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार शुभम (24), विपुल (26) सुधीर उर्फ डब्बू (25) सभी निवासी नागनाथपुर (हसरो) करौदीकला जिला सुल्तानपुर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सूरापुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टर ने शुभम और सुधीर की हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इधर घटना के बाद ही आक्रोशित परिवार और गांव के लोगों ने लखनऊ-बलिया राजमार्ग जाम कर दिया है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष देबीवर शुक्ला ने घंटेभर प्रयास के बाद संभ्रातजनों की मदद से जाम समाप्त कराया, जिसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे लखनऊ-बलिया राजमाग पर आवागमन बहाल हुआ। इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें