फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मारी स्कूली वैन को टक्कर चालक व तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित बैजाबाद गांव के पास शनिवार को दोपहर दो बजे ने स्कूली वैन में टक्कर मार दिया। चालक व तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चों को हल्की चोट लगी है। चालक को गंभीर आई। चालक को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। स्कूली बच्चों को उनके अभिभावक घर ले गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे जिला मुख्यालय के अंबेडकर तिराहा स्थित सावित्री कान्वेंट स्कूल की वैन छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए राजमार्ग से होते हुए सिरकोनी की तरफ जा रही थी। चालक हाईवे से बैजाबद गांव की तरफ मुड़ा। पीछे से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। संजोग अच्छा था। अन्य बच्चों को ड्राइवर पहले ही रास्ते में उनके घरों पर उतार दिया था। वाहन ने केवल 3 बच्चे थे। अगम सिंह (8) , लक्षिता सिंह (10), सानवी सिंह (4), पिता अरविंद कुमार सिंह। तीनों बच्चों को हल्की चोट लगी। बच्चे बहुत सहम गए थे। भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। चालक लाल बिहारी निवासी लाइन बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना होने पर स्कूल के प्रबंधक संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें