फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली जेवर बेचकर ठगी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से ठगी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गिरोह नकली जेवर बेचने का काम करता था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह साढ़े सात बजे वह स्वाट टीम और सर्विलांस के सहयोग से खेतासराय स्टेशन पर पहुंचे। सर्विलांस के जरिए स्टेशन के पूरब गिरोह के होने का संकेत मिला। जहां से ठगी करने वाले गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें पांच महिला ठग शामिल हैं। तलाशी में इनके पास से नगदी समेत भारी मात्रा में चांदी और पीली धातु के जेवर, उपकरण व 11 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में अपने को सीताराम तथा मंगल गुजराती निवासी विभूति नगर बिलग्राम चुंगी थाना शहर कोतवाली जनपद हरदोई, प्रेम कुमार निवासी अठौली थाना चांदपुर जनपद बुलन्द शहर, बीरू कुमार तथा किशन निवासी हनुमान पुरी थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ, प्रभु राय निवासी जयंत नगर खेड़ा थाना उत्तर थाना जनपद फिरोजाबाद , इसके अलावा इन्हीं के परिवार की पांच महिलाएं तुलसी निवासी विभूति नगर बिलग्राम चुंगी थाना शहर कोतवाली जनपद हरदोई , राजू देवी तथा शांतिदेवी निवासी हनुमान पुरी थाना सरोजनी नगर लखनऊ , सीता देवी तथा रूपा देवी निवासी थाना उत्तर थाना जनपद फिरोजाबाद हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले हम लोगो ने खेतासराय चौराहे के पास मिठाई की दुकान पर नकली जेवरात बेचकर रूपया 273000 लिये थे । आज फिर जेवरात बेचने आए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में खेतासराय पुलिस के अलावा स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक आदेश त्यागी, सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक रामजनम यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें