फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दबंगों ने फूंक दिया था सारा सामान, फिर मदद को बढ़े हाथ और धूमधाम से हुई बिटिया की शादी

Fri, 06 Nov 2020 09:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
आर्थिक मदद देते समाजसेवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेटी की शादी से ठीक पहले आगजनी ने फिरतू राम के अरमानों को खाक कर दिया था। शादी के लिए जुटाए गए नकदी, कपड़ा सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गए। मजदूरी कर पेट भरने वाले परिवार पर मानों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। धूमधाम से बिटिया के हाथ पीले करने की ख्वाहिश टूट गई थी। फिर अचानक से ऐसा हुआ कि फिरतू राम की सारी मुश्किलें ही दूर हो गईं।

विज्ञापन


सरकार ने घर और राशन दिया तो समाजसेवी ने बेटी की शादी का जिम्मा उठा लिया। एक लाख रुपये की नक़द राशि मिलने के बाद फिरतू ने गुरुवार को धूमधाम से बेटी की शादी की। परंपराओं का निर्वहन करते हुए शान से बेटी को डोली में बिठाकर विदा किया। सपनों सी पर हकीकत बना ये वाकया जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के भदेठी गांव का है। 

आम तोड़ने और क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में 25 जून को दबंगों ने अनुसूचित जाति की बस्ती में तांडव मचाया था। घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और आशियाने फूंक दिए थे। बस्ती के लोगों ने वहां से भागकर खुद को बचाया। मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और दबंगों पर सख्त कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बेघर हुए परिवारों को नए आवास और राशन दिए गए। फिरतू राम का परिवार भी आगजनी का शिकार हुआ था। फिरतू के बेटी की 15 दिन बाद शादी थी, जिसके लिए कपड़े, गहने, नकदी सहित शादी में दिए जाने वाले सामान घर में रखे गए थे। आग से सबकुछ जल गया। मकान और राशन तो सरकार ने दे दिया लेकिन बेटी के हाथ पीले करने का संकट खड़ा हो गया।

इसकी जानकारी हुई तो समाजसेवी दिलीप राय बलवानी भदेठी पहुंचे और बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये मदद का भरोसा दिया। गुरुवार को शादी की तारीख पर दिलीप राय के भाई रंजीत राय बलवानी एक लाख रुपये लेकर पहुंचे तो फिरतू राम की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

इस राशि से फिरतू ने बेटी की शादी धूमधाम से की। फिरतू का कहना था कि आगजनी के बाद वादे तो खूब हुए थे, मगर कोई दोबारा झांकने भी नहीं आया। उम्मीद नहीं थी कि बेटी की शादी के लिए किया गया वादा भी निभाया जाएगा। अब अचानक से वादे के अनुरूप मदद मिली तो सारी मुश्किल हल हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें