खेतासराय। खेतासराय-खुटहन सीमा पर स्थित धमौर कटरा गांव में रविवार को ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार की मौत हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। सूचना मिलते ही खेतासराय व खुटहन पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल खुटहन थाने में होने के चलते खुटहन की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गभिरन नौली मार्ग पर धमौरकटरा गांव के पास राजेन्द्र कुमार (40) निवासी बरईपुर थाना सरायखवाजा अपनी पत्नी सीमा को बाइक पर बैठाकर खेतासराय क्षेत्र के दिदखोरा गांव वरक्षा कार्यक्रम में शमिल होने जा रहा था। बाइक ओवरटेक करते समय उसी दिशा में जा रहे ट्रैक्टर के सामने आ गया। राजेन्द्र की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। जबकि पत्नी सीमा को मामूली चोट आई है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार ने बताया की दुर्घटना में मौत की सूचना पर घटना स्थल गए थे। बाद में घटना स्थल खुटहन में स्पष्ट होने पर खुटहन पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिऐ ले गईं है।