रग्घूपुर बेहड़ा तिराहे से शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। इन दोनों आरोपितों ने एक माह पहले एक युवक को पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेहड़ा रग्घूपुर में एक पेड़ के नीचे दो संदिग्ध युवकों की तलाशी लिया तो उनके पास दो तमंचा और जिन्दा कारतूस मिला, पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अनुज यादव निवासी बम्बावन व सुहेल शेख निवासी थानागद्दी बताया। एक माह पहले इन दोनों आरोपितों एक युवक की पीटाई की थी।