ग्राम सभा की भूमियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को केराकत में अतिक्रमण हटवाया गया। इसके तहत 10 ग्रामों की 15 चकरोड खाली कराई गई। एसडीएम सुनील कुमार ने कुल 10 ग्रामों चौकिया, असवारा, खलियाखास, मुर्खा, अमिहित, शिवरामपुरखुर्द, जमुआ, कन्हौली, विझवारसागर व धनरखां में अभियान चलाया। इसमें कुल 15 चकरोड, नाली, बंजर, नवीन परती आदि ग्राम समाज भूमियों से 0.715 हेक्टेयर पर से अवैध अतिक्रमण हटवाकर कब्जामुक्त कराया। संवाद
उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह द्वारा ग्राम विशेश्वरपुर में सरकारी भूमि पर मिट्टी डालकर जो अवैध कब्जा किया गया था उसे हटवा दिया गया है तथा संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाया जा रहा है।