फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। एकतरफा प्रेम में दीवाने युवक ने युवती के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी अजय कुमार साहनी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें और आपत्तिजनक पोस्ट करके उसे बदनाम किया जा रहा है। इसके कारण युवती की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस और साइबर सेल की टीम ने जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश करते हुए शुक्रवार को उसे खेतासराय चौराहे से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी मो. शारिक पुत्र मो. रुस्तम निवासी जमदहां थाना खेतासराय ने पुलिस को बताया कि वह युवती से एकतऱफा प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था लेकिन उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई। शादी तोड़ने की नीयत से वह फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे शादी टूट जाए। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें