फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: दस माह की मासूम समेत तीन बेटियों को थाने छोड़ गई महिला, पति ने की दूसरी शादी

Sat, 19 Dec 2020 12:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहारनपुर में पहली पत्नी व तीन बेटियों को छोड़कर दूसरी शादी रचाकर जौनपुर जिले के शाहगंज में रह रहे पति के घर शुक्रवार की सुबह पहली पत्नी बच्चों को लेकर पहुंच गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। काफी देर प्रयास के बाद भी समझौता नहीं हो पाया। इसके बाद पहली पत्नी दस माह की मासूम समेत तीनों बेटियों को थाने में छोड़कर चली गई।

विज्ञापन


सहारनपुर के गुलाम औलिया मोहल्ला निवासी मो आरिफ का निकाह उसी जनपद के ही गंगोह गांव निवासी शहनाज के साथ वर्ष 2012 में हुआ था। दोनों से तीन बेटियां हैं। आरिफ सऊदी अरब में कमाता था और  लॉकडाउन में वह घर आ गया था। इसी दौरान ससुराल में पड़ोस की युवती आयशा से उसका प्रेम हो गया। दो महीने पूर्व आरिफ ने आयशा से विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों शाहगंज आ गए।

यहां पुरानी बाजार मोहल्ले में एक चिकित्सक के मकान में किराए पर रहने लगे। इस बात की जानकारी पहली पत्नी शहनाज को हुई तो शुक्रवार की सुबह वह बेटियों के साथ पहुंच कर  हंगामा करने लगी। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


तब कोतवाली पुलिस पति और दोनों पत्नियों को थाने ले आई। काफी देर तक प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी। इसके बाद पहली पत्नी अपनी 10 महीने तथा पांच और आठ साल की बेटियों को थाने में छोड़कर घर चली गई। पुलिस ने बच्चों को आरिफ के हवाले कर दिया और हिदायत दी कि वह शाहगंज छोड़कर अभी नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें