फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तहसीलदार कोर्ट बंद, एसडीएम-नायब तहसीलदार ने की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। तहसील परिसर में शुक्रवार को न्यायिक कार्रवाई को लेकर अलग-अलग स्थिति देखने को मिली। उपजिलाधिकारी और नायब तहसीलदार की अदालतों में मुकदमों की नियमित सुनवाई हुई, जबकि तहसीलदार न्यायालय में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। तहसीलदार ने बताया कि अस्वस्थ होने के कारण वह न्यायालय में नहीं बैठ सके।
विज्ञापन

हालांकि, अन्य अदालतों में सुनवाई होने से अधिवक्ताओं और वादकारियों की आवाजाही पूरे दिन बनी रही। इसी बीच न्यायिक उपजिलाधिकारी के पेशकार के लगातार छह दिनों से कार्यालय नहीं आने का मामला भी सामने आया है। पेशकार की अनुपस्थिति से न्यायिक एसडीएम न्यायालय के कामकाज पर असर पड़ा है। अधिवक्ताओं और वादकारियों का कहना है कि लंबे समय तक पेशकार के अनुपस्थित रहने से पत्रावलियों के निस्तारण और अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं में कठिनाई हो रही है। दूर-दराज से तारीख पर आने वाले वादकारियों को भी निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पेशकार की लगातार अनुपस्थिति की जांच कराई जा रही है। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि वह किन कारणों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। तहसील में पहले से ही बड़ी संख्या में राजस्व वाद लंबित हैं। ऐसे में न्यायिक कार्यों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति से व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। वादकारियों और अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालयों का नियमित संचालन और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें