मछलीशहर, मृतक विकास की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
मछलीशहर। क्षेत्र के गौहानी गांव में करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव निवासी अनिल पटेल ने बताया कि उनका बेटा विकास पटेल (12) शुक्रवार की दोपहर घर में स्नान करने जा रहा था। इसी दौरान घर में लगे टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गया। उसे मछलीशहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।