फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी में मिली किशोरी की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सई नदी के दलालपुर घाट के पास सोमवार को दोपहर एक किशोरी की लाश पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे शाही पुल के पास लोगों ने नदी में बती लाश को देख पुलिस को सूचना दी। जबतक पुलिस पहुंची तो लाश नदी में बहते हुए एक किलोमीटर दूर दलालघाट के पास पहुंच गई थी। वहां नदी में नहा रहे लोगों ने लाश को बाहर निकाल लिया। सूचना पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की लेकिन लाश की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने बताया कि किशोरी की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। वह बैगनी रंग का लैगी और नीले रंग की टी-शर्ट पहने थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें