फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में किशोरी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के गोंदालपुर गांव की बिंद बस्ती में बुधवार को परिजनों की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बिंद बस्ती निवासी तिलकधारी बिंद की पुत्री रुपा (17) को परिजनों ने किसी बात पर बुधवार को डांट दिया। इससे नाराज होकर किशोरी अपने कमरे में चली गई। उसने पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद जब घर बाहर नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे। खिड़की से झांका तो फंदे पर उसका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान
जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार से पूरब दिशा में स्थित डेंगुरपुर रेलवे फाटक से 500 मीटर दूर बुधवार की शाम जौनपुर से वाराणसी की तरफ़ जा रही मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने जान दे दी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। लोगों के मुताबिक वह साइकिल से बाजार की तरफ से आया। साइकिल खड़ी कर वह मालगाड़ी के सामने कूद गया। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें