फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की घटना
- नदी में नहाते समय डूबा, हाईस्कूल का छात्र था किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को गोमती नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। वह नदी में नहा रहा था। पैर फिसलने से गहरे पानी मे चला गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी बचूलाल का पुत्र रघुवर उर्फ विशाल (14) मंगलवार की सुबह गांव के पास से गुजरी गोमती नदी में नहा रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। चीख पुकार सुनकर पास में नहा रहे अन्य लोग उसे बचाने दौड़े, मगर तब तक विशाल नदी में डूब गया। कुछ ही देर में परिजन और गांव के अन्य लोग पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। विशाल इसी वर्ष गांव के रामाधार सिंह इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुआ था। शिकारपुर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें