फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: जौनपुर में भाजपा का झंडा लगाने पर किशोर को पीटा, मुकदमा दर्ज 

Sun, 06 Mar 2022 08:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में पंवारा थाना क्षेत्र के मड़वा दोदक गांव में भाजपा का झंडा लगाने पर एक किशोर की दूसरी पार्टी के समर्थक ने पिटाई कर दी। पीड़ित के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मड़वा दोदक गांव में रामधनी यादव का पुत्र शिवम यादव ने रविवार को अपनी छत पर भाजपा का झंडा लगा दिया।

विज्ञापन


यह पड़ोसी सूरज यादव पुत्र विनय कुमार यादव को नागवार लगी। वह दूसरी पार्टी का समर्थक है, उसने झंडा हटाने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर मारने की धमकी दी। शिवम ने झंडा नहीं हटाया तो सूरज ने उसकी पिटाई कर दी।

पीड़ित ने रोते हुए सारी बात पिता को बताई। बेटे को लेकर पिता पवांरा थाने पहुंचे और सूरज के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूरज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें