फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 132 केवीए लाइन में तकनीकी गड़बड़ी से 9 घंटे बिजली गुल

Wed, 12 Nov 2025 12:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
शाहगंज 132 केवीए लाइन में आई खराबी को खोजते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : तहसील बार एसोसिएशन के जीते महासचिव योगेश कुमार एवं अध्यक्ष चरन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहगंज। क्षेत्र के गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी के कारण पांच हजार घरों में 9 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
132 केवीए लाइन में अचानक आई तकनीकी खराबी से गुड़बड़ी उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इसके चलते सोमवार की शाम 3 बजे से रात 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बीबीगंज, अरसिया और कोपा फीडर के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब पांच हजार घरों में अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोगों को इनवर्टर और जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा। देर रात तक बिजली नहीं आने से अधिकांश लोगों ने प्रकाश के लिए मोमबत्ती का सहारा लिया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर सक्रिय हो गई और फॉल्ट खोजने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद रात 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशाषी अभियंता अमित कुमार धर्मा ने बताया कि गुड़बड़ी उपकेंद्र की 33/11 केवीए मेन लाइन में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद देर रात बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें